FY25 में घाटे में रहीं भारत की टॉप 10 स्टार्टअप कंपनियां, Swiggy-OLA सबसे आगे
punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 03:04 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में कई बड़ी भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को भारी घाटे का सामना करना पड़ा है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा, ऊंची ऑपरेशनल लागत और मुनाफे पर दबाव के चलते ये कंपनियां अब भी प्रॉफिटेबिलिटी की राह तलाशती दिख रही हैं।
घाटे में रहने वाली स्टार्टअप्स की सूची में Swiggy पहले स्थान पर रही, जबकि OLA, Bigbasket और PhonePe भी टॉप लूज़र्स में शामिल रहीं। ई-कॉमर्स, फिनटेक और ईवी सेक्टर की कई जानी-मानी कंपनियां इस लिस्ट में मौजूद हैं।
FY25 में सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाली टॉप 10 स्टार्टअप्स
- Swiggy
- OLA
- Bigbasket
- PhonePe
- PharmaEasy
- Ekart
- Flipkart
- Ather
- Paytm
- ClearTrip
विशेषज्ञों के मुताबिक, इन कंपनियों ने बाजार पर पकड़ बनाए रखने के लिए भारी निवेश किया लेकिन बढ़ती महंगाई, कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च ने मुनाफे पर असर डाला। हालांकि, कई स्टार्टअप्स का दावा है कि आने वाले वर्षों में लागत नियंत्रण और नए बिजनेस मॉडल के जरिए वे मुनाफे की स्थिति में लौट सकती हैं।
