1 रुपए में 1 Km तक चलाएं ये कारें, जानिए क्या है खास

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 01:08 PM (IST)

नई दि‍ल्‍लीः भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री धीरे-धीरे नई टेक्‍नोलॉजी की ओर बढ़ रही है। बायर्स भी अब इलेक्‍ट्रि‍क और हाइब्रि‍ड कारों के बारे में सोचने लगे हैं। वहीं, भारत सरकार भी 2030 तक ऑल इलेक्‍ट्रि‍क व्‍हीकल्‍स के लि‍ए प्‍लानिंग कर रही है। ऐसे में आने वाले समय में इलेक्‍ट्रि‍क व्‍हीकल्‍स की डि‍मांड पेट्रोल और डीजल वेरि‍एंट्स को टक्‍कर दे सकती हैं। हालांकि‍, इलेक्‍ट्रि‍क कार खरीदने वालों के दि‍माग में यह बात जरूर आती है कि‍ इसे खरीदने और इसे चलाने का खर्च कि‍तना है?
भारतीयों को ‘वैल्‍यू फॉर मनी’ के लि‍ए जाना जाता है। इसलि‍ए अधि‍कांश लोगों को पेट्रोल की तुलना में उनके डीजल वेरि‍एंट्स पसंद आते हैं।

आज की तारीख में तेल की कीमतें में कमी होने के बाद डीजल सेडान को चलाने की कॉस्‍ट 3.8 रुपए प्रति‍ कि‍मी पड़ती है जबकि‍ पेट्रोल कार का खर्च 5.5 रुपए। वहीं, सी.एन.जी. की कॉस्‍ट करीब 1.9 रुपए प्रति‍ कि‍मी आती है। इलेक्‍ट्रि‍क व्‍हीकल्‍स की कॉस्‍ट इलेक्‍ट्रि‍सि‍टी की कीमत के आधार पर तय होती है। इसमें 7 रुपए प्रति‍ kWh (कि‍लोवाट आवर) की पावर के हि‍साब से इसे चलाने का खर्च करीब 1.1 रुपए प्रति‍ कि‍मी आता है। ऐसे में एक बायर हर साल यदि‍ 5 हजार कि‍मी कार चलाता है तो वह 20 हजार रुपए तक की बचत कर सकता है।

महिंद्रा ई20 प्‍लस
महिंद्रा भारत में पहली कंपनी है जि‍सने इलेक्‍ट्रि‍क कारों को बनाना और बेचना शुरू कि‍या। कंपनी ने पहले दो दरवाजे वाली महिंद्रा ई20 (पहले नाम रेवा ई20) को पेश कि‍या था।इसकी कीमत 5.46 लाख से 8.46 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) तक है।

PunjabKesari
महिंद्रा ई वेरि‍टो
महिंद्रा की दूसरी इलेक्‍ट्रि‍क पैसेंजर कार ई वेरि‍टो है। यह महिंद्रा की इलेक्‍ट्रि‍क सेडान है। इसमें वही इलेक्‍ट्रि‍क मोटर है जो ई20 प्‍लस है। साथ ही इसे 72 वी बैटरी पैक के साथ पेश कि‍या जाता है। इसकी 9.50 लाख से 10 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम दि‍ल्‍ली) तक है।

PunjabKesari
टोयोटा कैमरी हाइब्रि‍ड
भारत में मौजूद हाईब्रि‍ड कारों में टॉप ब्रांड टोयोटा कैमरी है। यह कार पेट्रोल और हाइब्रि‍ड दोनों वेरि‍एंट में आती है। कैमरी हाईब्रि‍ड प्‍लग-इन हाइब्रि‍ड है। इस कार को भारत में भी धीरे-धीरे पॉपुलेरि‍टी मि‍ल रही है। इसकी कीमत 31.98 लाख रुपए है। 
PunjabKesari
होंडा अकॉर्ड हाइब्रि‍ड
जापान की कार कंपनी होंडा ने हाल ही में भारत में अकॉर्ड का हाईब्रि‍ड वेरि‍एंट पेश कि‍या है। इसकी कीमत 37 लाख रुपए है।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News