Robert Kiyosaki on Gold/Silver: सोने-चांदी में गिरावट से न घबराएं, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- खरीदारी का है सही मौका

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 06:34 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बीच मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को घबराने के बजाय इसे खरीदारी का अवसर बताया है। कियोसाकी इन कीमती धातुओं को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं। उनका मानना है कि कीमती धातुओं में लंबी अवधि की तेजी का रुख बरकरार है और मौजूदा गिरावट अस्थायी हो सकती है।

घरेलू बाजार में आई नरमी

बीते कुछ दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे दोनों धातुएं अपने हालिया रिकॉर्ड स्तरों से नीचे आ गई हैं।

यह भी पढ़ें: Shocking! बंद होने वाले हैं 11 करोड़ टीवी, कई गुना बढ़ेगा केबल और DTH का चार्ज? सरकार ने बताई सच्चाई

कियोसाकी ने क्या कहा? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई अपनी हालिया पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि बाजार में आने वाली ऐसी गिरावटें सामान्य हैं, निवेशकों को इस गिरावट से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। कियोसाकी ने कहा कि निवेशकों को घबराकर जल्दबाजी में फैसले नहीं लेने चाहिए।

उन्होंने मशहूर निवेशक जिम रॉजर्स के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में भविष्य में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, लंबी अवधि के बुल मार्केट के दौरान इस तरह के उतार-चढ़ाव स्वाभाविक होते हैं।

'गिरावट में खरीदारी का मौका'

कियोसाकी ने निवेशकों को सलाह दी कि बाजार में गिरावट के दौरान पैनिक सेलिंग करने के बजाय निवेश के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने लिखा कि कम कीमतों पर खरीदारी करना लंबी अवधि के निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बिना सहमति सर्विस चार्ज वसूलने वालों पर CCPA सख्त, 41 रेस्टॉरेंट के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

पहले भी जता चुके हैं तेजी की उम्मीद

यह पहली बार नहीं है जब कियोसाकी ने सोने और चांदी को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। जून में भी उन्होंने कहा था कि मौजूदा गिरावट अस्थायी है और आने वाले वर्षों में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। उस समय उन्होंने सोने के 35,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना भी जताई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News