यात्री वाहनों के दाम 2% तक बढ़ाएगी रेनो

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2016 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्लीः रेनो इंडिया उत्पादन लागत में बढ़ौतरी के मद्देनजर अपने वाहनों के दामों में 2 प्रतिशत वृद्धि की योजना बना रही है। रेनो इंडिया परिचालन के कंट्री मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा, ‘‘हां, हम कीमतों में वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि उत्पादन लागत बढ़ी है। फिलहाल हम यह आकलन कर रहे हैं कि कीमत वृद्धि किस समय की जाए।’’ यह पूछे जाने पर कि कीमत वृद्धि कितनी होगी, साहनी ने कहा कि यह एक से 2 प्रतिशत के बीच रहेगी।   

रेनो इंडिया फ्रांस की रेनो एस.एस.एस. की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। यह 5 मॉडल क्विड, पल्स, स्काला, लॉजी तथा डस्टर बेचती है। इन मॉडलों की दिल्ली शोरूम में कीमत 2.64 लाख से 13.77 लाख रुपए है। टाटा मोटर्स भी अपने यात्री वाहनों के दाम इसी त्यौहारी सत्र में बढ़ाने की तैयारी में है। एक अन्य घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही अपनी यात्री तथा छोटे वाणिज्यिक वाहनों के दाम एक प्रतिशत तक बढ़ा चुकी है। हुंदै मोटर तथा मारति सुजुकी भी अपने वाहनों के दाम बढ़ा चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News