दो दिन में रिलायंस का शेयर करीब 5% चढ़ा, मार्केट कैप 13 लाख करोड़ के पार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 01:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार तेजी से खुले। इसमें देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की अहम भूमिका रही। कंपनी के शेयर में आज 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है और यह 2027 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसमें 2.4 फीसदी की तेजी आई थी। इस तरह दो सत्र में रिलायंस का शेयर करीब 5 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें- तेल की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 92 रुपए के करीब पहुंचा पेट्रोल  

शेयरों में तेजी के साथ रिलायंस का मार्केट कैप एक बार फिर 13 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) मार्केट कैप के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। इसका बाजार पूंजीकरण करीब 12 लाख 21 हजार करोड़ रुपए है। इस सूची में तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक है जिसका मार्केट कैप लगभग 8 लाख 18 हजार करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- महंगी हुई आपकी Maruti, कंपनी ने कारों की कीमतों में की भारी बढ़ोतरी

सितंबर में पहुंचा था ऑलटाइम हाई
पिछले साल शेयर बाजार मार्च में बहुत गिर गया था तब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसे फिर से पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी। रिलायंस के शेयरों में इतनी तेजी आई कि कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी करीब 90 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। यह बात सितंबर 2020 की है जब रिलायंस का शेयर 2368.80 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 16 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें 19 फीसदी गिरावट आई और इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ गिरकर 73.9 अरब डॉलर रह गई। इस समय वह दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें- इंद्रा नूई ने भारतीय छात्रों से कहा- सकारात्मक सोच वाले लोगों से प्रेरणा लीजिए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News