Gold Price in India: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, दिवाली-धरतेरस तक और बढ़ने की उम्मीद

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 10:31 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दिवाली-धरतेरस पर सोने के गहने खरीदने की चाह रखने वालों को इस बार बड़ा झटका लग सकता है। इसका कारण है कि सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। फिलहाल इसमें नरमी की संभावना भी नहीं दिख रही तो माना जा रहा कि इस बार त्‍योहारों तक सोना एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

दरअसल, त्योहारों के मौसम में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा ग्राहकों की मांग बढ़ने के कारण दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपए की तेजी के साथ 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के ताजा सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,035 रुपए की तेजी के साथ 94,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इस तरह, देखा जाए तो सोना और चांदी दोनों की ही कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है।

PunjabKesari

नवरात्र से ही शुरू हो गया उछाल

सर्राफा व्यापारियों ने कीमती धातुओं में तेजी का श्रेय मौजूदा ‘नवरात्र’ त्योहार के कारण आभूषण विक्रेताओं और खुदरा ग्राहकों की बढ़ी हुई लिवाली को दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 131 रुपए या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 76,375 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जो अब तक के उच्चतम स्तर के करीब है। एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 219 रुपए या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 93,197 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

धनतेरस तक कहां जाएगा भाव

आईआईएफएल सिक्‍योरिटीज के कमोडिटी एक्‍स्‍पर्ट अनुज गुप्‍ता का कहना है कि अभी ग्‍लोबल मार्केट में रेट बढ़ने के सभी फैक्‍टर मौजूद हैं। महंगाई और सामरिक तनाव से सोने का भाव निश्चित रूप से ऊपर जाएगा। अगर मौजूदा ट्रेंड को देखें तो धनतेरस तक सोने का भाव 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को भी पार कर सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछले साल धनतेरस से इस साल तक सोने की कीमत करीब 20 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ जाएगी। 2023 में धनतेरस पर सोना 60,445 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

PunjabKesari

नोएडा में आज सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,830 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,360 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

जयपुर में आज का सोने का भाव

जयपुर  में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,360 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

पटना में आज का सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,260  रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,210 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मुंबई में आज का सोने का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 77,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,210 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News