RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वैश्विक, घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 04:59 PM (IST)

चेन्नईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को आर्थिक परिदृश्य के जोखिमों समेत वैश्विक और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की। केंद्रीय निदेशक मंडल ने आरबीआई के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की भी समीक्षा की, जिसमें उसकी समितियों और लोकपाल योजना का कामकाज शामिल है। 

केंद्रीय बैंक ने गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की 624वीं बैठक के बाद कहा, ''बैठक में मौजूदा आर्थिक स्थिति, आर्थिक परिदृश्य के जोखिमों समेत वैश्विक और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की गई।'' 

बैठक में डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता, शिरीष चंद्र मुर्मू और रोहित जैन सहित निदेशक मंडल के अन्य निदेशक रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, आनंद गोपाल महिंद्रा और सोमनाथ श्रीधरा पाणिकर शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary