अब बदल जाएगा आपका 500 का नोट

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2015 - 03:08 PM (IST)

मुंबईः रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) जल्द ही 500 रुपए के नए नोट जारी करेगा जिसके नंबर वाली पट्टी पर अंग्रेजी का ''आर'' अक्षर लिखा होगा। केंद्रीय बैंक ने बताया कि ये नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 में जारी किए जाएंगे और इन पर वर्तमान गवर्नर रघुराम राजन का हस्ताक्षर होगा। साथ ही इस साल सितंबर में भारतीय नोटों में जोड़े गए नए सुरक्षा फीचर भी इन पर होंगे। आर.बी.आई. ने स्पष्ट किया है कि इन नोटों के चलन में आने के बाद भी उसके द्वारा जारी किए गए 500 रुपए के सभी पुराने नोट पूरी तरह मान्य होंगे।

नकली नोटों के चलन और बढ़ती धोखाधड़ी के प्रति आम जनता को सतर्क और सजग बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से रिजर्व बैंक व्यापार मेले में भाग ले रहा है।   रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि 100, 500 और एक हजार रुपए के नोट में दो नए सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं। नोट के दोनों कोनों पर नंबर लिखने का तरीका बदला गया है। ये नंबर छोटे आकार से शुरू होकर आकार में बड़े होते चले जाते हैं। नोट के सीधी तरफ दाएं और बाएं छोर पर पहचान के लिए लाइनें खींची गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News