20 और 50 रुपए के नए नोट में जानें क्या है खासियत?
punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 05:13 PM (IST)

नई दिल्लीः 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी करने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने 20 और 50 रुपए के नए नोट लाने का एेलान किया। इसके साथ पुराने नोट भी मान्य रहेंगे। आर.बी.आई. इन दोनों नए नोटों में कुछ बदलाव करने जा रहा है। जैसे कि 20 रुपए के नए नोट में दोनों नंबर पैनल पर इनसेट में लेटर ‘L’ लिखा होगा। जबकि 50 रुपए के नए नोट पर दोनों नंबर पैनल पर इनसेट वाले लेटर हटाए जाएंगे। पढ़िए 20 और 50 रुपए के नए नोट के सिक्युरिटी फीचर्स और खासियत के बारे में।
ऐसा होगा 20 रुपए का नया नोट
- 20 रुपए के नए नोट के दोनों तरफ नंबर पैनल पर ‘L’ लेटर प्रिंट होगा।
- 20 रुपए के नए नोट पर प्रिंटिंग ईयर 2016 होगा।
- नए नोट पर आर.बी.आई. गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
- नए नोट की डिजाइन और सिक्युरिटी फीचर पुराने नोट की तरह होंगे।
- नए नोट में दोनों नंबर पैनल पर अंक का फॉन्ट बढ़ते क्रम में होगा।
- 20 रुपए के नए नोट में बिना इंटेगलियो प्रिंट के होंगे।
- पहले जारी महात्मा गांधी सीरीज 2005 के 20 रुपए के नोट इंटेगलियो प्रिंट में जारी किए गए थे।
ऐसा होगा 50 रुपए का नया नोट
- 50 रुपए के नए नोट के दोनों तरफ नंबर पैनल पर कोई लेटर नहीं होगा।
- 50 रुपए के नोट पर भी रिजर्व बैंक गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे।
- 50 रुपए के नए नोट पर भी प्रिंटिंग ईयर 2016 होगा।
- 50 रुपए के नए नोट की डिजाइन और सिक्युरिटी फीचर पुराने नोट की तरह होंगे।
- नए नोट में दोनों नंबर पैनल पर अंक का फॉन्ट बढ़ते क्रम में होगा।
- 50 रुपए के नए नोट बिना इंटेगलियो प्रिंट के होंगे लेकिन पहले जारी महात्मा गांधी सीरीज 2005 के 50 रुपए के नोट इंटेगलियो प्रिंट में जारी किए गए थे।