GST के बाद दालें हुई सस्ती, दाम 9% तक गिरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्लीः जी.एस.टी. लागू होने के बाद दाल के थोक भाव में भारी गिरावट आई है। पहले से ही एम.एस.पी. के काफी नीचे चल रहा अरहार का दाम महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की मंडियों में करीब 8 फीसदी तक लुढ़क गया है। एक हफ्ता पहले लातूर में 3900 रुपए क्विंटल बिकने वाली अरहर अब 3600 रुपए क्विंटल पर आ गई है, वहीं उड़द और मसूर की कीमतों में भी करीब 6-9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। चने की तेजी पर ब्रेक लग गया है।"

गौर करने वाली बात ये है कि ब्रांडेड दाल पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा, जबकि खड़ी दाल पर कोई जी.एस.टी. नहीं है जिससे मांग बढनी चाहिए लेकिन इसके बावजूद दालों पर दबाव दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News