CBI ने जो जानकारी मांगी उपलब्ध करा दी गई: MCX

Saturday, Mar 24, 2018 - 07:24 PM (IST)

नई दिल्लीः उपभोक्ता जिंसों में वायदा कारोबार की सुविधा देने वाले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एम.सी.एक्स.) ने कहा है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने जो भी जानकारी और दस्तावेज मांगे थे वह सब उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सी.बी.आई. ने एम.सी.एक्स. के पूर्व प्रबंध निदेशक जिग्नेश शाह, वायदा बाजार आयोग के 4 पूर्व चेयरपर्सन तथा अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह मामला 2003 में एम.सी.एक्स. को राष्ट्रीय एक्सचेंज का दर्जा दिए जाने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। बी.एस.ई. को भेजी सूचना में एम.सी.एक्स. में कहा है, ‘‘सी.बी.आई. ने कंपनी से जो जानकारी और दस्तावेज मांगे थे वह उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

Punjab Kesari

Advertising