म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार बढ़कर 22.23 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 01:37 PM (IST)

नई दिल्ली : म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्तूबर के अंत में बढ़कर 22.23 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। यह पिछले महीने से एक प्रतिशत वृद्धि को  दिखाता है। यह दिखाता है कि आई.एल. एंड एफ.एस. चूक जैसे मामलों के बावजूद उद्योग में मजबूती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (ए.एम.एफ.आई.) के आंकड़ों के अनुसार 42 म्यूचुअल फंड कंपनियों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (ए.यू.एम.) सितम्बर के अंत तक 22.04 लाख करोड़ रुपए थी।

सभी कंपनियों का कुल संपत्ति आधार पिछले साल अक्तूबर में 21.41 लाख करोड़ रुपए था। ए.एम.एफ.आई. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.एस. वेंकटेश ने कहा कि खुदरा प्रवाह निवेश में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले महीने के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत अधिक रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News