प्रीमियर एनर्जीज को दूसरी तिमाही में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक के ऑर्डर मिले
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 05:28 PM (IST)
नई दिल्लीः सौर ऊर्जा उपकरण विनिर्माता प्रीमियर एनर्जीज को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) के दौरान कुल 4,000 करोड़ रुपए से अधिक के नए ऑर्डर मिले। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ये ऑर्डर कुल 2,308 मेगावाट सौर सेल एवं मॉड्यूल की आपूर्ति तथा ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित हैं।
कंपनी ने कहा कि उसने हाल ही में अपनी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता को लगभग दोगुना कर 11.1 गीगावाट (जीडब्ल्यू) कर लिया है। प्रीमियर एनर्जीज के प्रबंध निदेशक चिरंजीव सलूजा ने कहा, ''हमारी बढ़ती ऑर्डर बुक हमारी वृद्धि रणनीति और परियोजना क्रियान्वयन क्षमता का एक मजबूत प्रमाण है।''
