पीएनबी घोटाला: राजनाथ सिंह बोले, चोकसी को लाया जाएगा भारत

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 10:24 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को बख्शा नहीं जाएगा और मुकदमे का सामना करने के लिए उसे देश वापस लाया जाएगा। 
PunjabKesari
सीआईएसएफ शिविर में केन्द्रीय विद्यालय की आधारशिला रखने के बाद सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे चोकसी द्वारा गुएना के भारतीय उच्चायोग में भारतीय पासपोर्ट लौटाने लेकर सवाल किया गया था। पीएनबी से जुड़े दो अरब अमेरिकी डॉलर के घोटाले में चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी का नाम सामने आने के बाद पता चला था कि हीरा व्यापारी के पास एंटिगुआ और बारबूडा की नागरिकता है।
PunjabKesari
सिंह ने कहा, ‘‘हमने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून बनाया है। उसके तहत (फर्जीवाड़ा पर नजर रखने की) प्रक्रिया है। उसे (चोकसी) निश्चित तौर पर भारत लाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।’’ कानून के तहत दूसरे देश की नागरिकता लेने के बाद भारतीय नागरिक को अपना पासपोर्ट सौंपना होता है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत कूटनीतिक और कानूनी तरीकों से चोकसी को वापस लाने के लिए एंटिगुआ सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। भारत ने अगस्त, 2018 में एंटिगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News