PNB और बंधन बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, निवेश से पहले जान लें नई दरें

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 02:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो चुकी हैं।

PNB ने दरों में की कटौती

पीएनबी ने चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती की है। अब बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज 390 दिनों की एफडी पर 7.10% मिलेगा।

कुछ प्रमुख बदलाव

  • 180–270 दिन: 6.25% → 6.00%
  • 271–299 दिन: 6.50% → 6.25%
  • 303 दिन: 6.40% → 6.15%
  • 1 साल: 6.80% → 6.70%

वरिष्ठ नागरिकों को राहत

  • 60–80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर 50 bps और उससे अधिक अवधि पर 80 bps अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
  • अब उन्हें 4.00% से 7.60% तक ब्याज मिलेगा।
  • 80 वर्ष से ऊपर के सुपर सीनियर्स को 4.30% से 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

बंधन बैंक ने भी दरें बदलीं

  • बंधन बैंक अब आम ग्राहकों को 3% से 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 8.25% तक ब्याज देगा।
  • सबसे ज्यादा ब्याज (7.75% आम नागरिकों और 8.25% वरिष्ठों को) 1 साल की एफडी पर मिलेगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News