SBI का ग्राहकों को तोहफा, FD पर बढ़ाई ब्याज दरें

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 06:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। जहां ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें कम कर रहे हैं, वहीं SBI ने इसके उलट अपनी चुनिंदा FD दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। बैंक ने बल्क डिपॉजिट यानी बड़े निवेश पर ब्याज दरों को 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) तक बढ़ा दिया है। यह नई दरें 15 मार्च 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो चुकी हैं।

नई ब्याज दरें (सामान्य ग्राहक)

  • 46 दिन – 179 दिन: 5.35% (पहले 5.10%)
  • 180 दिन – 1 साल से कम: 5.85% (पहले 5.60%)
  • 1 साल – 2 साल से कम: 6.50% (पहले 6.25%)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक लाभ

SBI ने सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए ब्याज दरें भी बढ़ाई हैं:

  • 46 दिन – 179 दिन: 5.85% (पहले 5.60%)
  • 180 दिन – 1 साल से कम: 6.35% (पहले 6.10%)
  • 1 साल – 2 साल से कम: 7% (पहले 6.75%)

सामान्यत: वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50% अधिक ब्याज देती है।

प्रीमैच्योर विड्रॉल पर नियम

बैंक ने साफ किया है कि FD को मैच्योरिटी से पहले तोड़ने पर 1% पेनाल्टी लगेगी। इसका मतलब है कि समय से पहले पैसा निकालने पर मिलने वाला ब्याज 1% कम हो जाएगा। यह नियम सभी नए और रिन्यू किए गए FD पर लागू होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News