Bank Close Tomorrow: कल कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 27 मई की छुट्टी?

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 04:21 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप बुधवार 27 मई को बैंक शाखा जाकर जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार कल देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यह छुट्टी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर दी गई है। हालांकि सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन कई बड़े राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

27 मई को इंफाल, उत्तर प्रदेश, केरल, कोलकाता, कोहिमा, असम, चंडीगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मणिपुर समेत कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बाकी राज्यों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

बकरीद की तारीख को लेकर क्यों है भ्रम?

इस साल ईद-उल-अजहा की तारीख अलग-अलग राज्यों में अलग पड़ रही है। इसी वजह से कुछ राज्यों में 27 मई को छुट्टी है, जबकि कुछ जगहों पर 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर जैसे कुछ राज्यों में लगातार दो दिन तक बैंक बंद रहने की संभावना है।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इसलिए जरूरी लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News