दिल्ली, चेन्नई में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं पेट्रोल के दाम

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 01:50 PM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दाम आज लगातार पांचवें दिन बढ़े और यदि इसी प्रकार इसमें बढ़ोतरी होती रही तो दिल्ली और चेन्नई में शुक्रवार को ये सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएंगे। कोलकाता में यह पहले ही अब तक के उच्चतम स्तर पर है।

PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 78.30 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यदि इसमें 14 पैसे की और बढ़ोतरी हुई तो यह 78.43 रुपए प्रति लीटर के पिछले ऐतिहासिक स्तर के पार निकल जाएगा। चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढ़ाए गए और यह 81.35 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया जो 81.43 रुपए प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर से महज आठ पैसे कम है। कोलकाता में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 81.23 रुपए प्रति लीटर पर और मुंबई में भी यह 12 पैसे बढ़कर 85.72 रुपए प्रति लीटर बिका जो 4 जून के बाद का उच्चतम स्तर है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 78.30
चेन्नई 81.35
कोलकाता 81.23
मुंबई 85.72

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
डीजल के हर दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का क्रम जारी है। दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम 18-18 पैसे बढ़कर क्रमश: 69.93 रुपए और 72.78 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गये। मुंबई और चेन्नई में 19-19 पैसे की वृद्धि के साथ इसकी कीमत क्रमश: 74.24 रुपए और 73.88 रुपए प्रति लीटर पर रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए में लगातार जारी गिरावट को देखते हुए शुक्रवार को भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने लगभग तय हैं।

शहर डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 69.93
चेन्नई 73.88
कोलकाता 72.78
मुंबई 74.24

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पेट्रोल 83.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पेट्रोल 84.09 रुपए, लुधियाना में 83.96 रुपए और पटियाला में 83.90 रुपए के दाम पर बिक रहा है। 

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 83.53
अमृतसर 84.09
लुधियाना 83.96
पटियाला 83.90

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News