पेट्रोल 21 पैसे सस्ता, आठ सप्ताह के निचले स्तर पर

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 02:43 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कमी आई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे तथा डीजल 9 पैसे सस्ता हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 72.63 रुपए प्रति लीटर रह गया। यह 16 मार्च के बाद का इसका निचला स्तर है। दो दिन में इसकी कीमत 37 पैसे घट चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत दो दिन में 19 पैसे घटी है। 

शुक्रवार को यह नौ पैसे सस्ता होकर 66.47 रुपए प्रति लीटर पर आ गया जो 24 अप्रैल के बाद का इसका निचला स्तर है। मुंबई और चेन्नई में भी आज पेट्रोल 21-21 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 78.23 रुपए और 75.42 रुपए प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में इसकी कीमत 20 पैसे घटकर 74.68 रुपए प्रति लीटर रही। 

डीजल कोलकाता और मुंबई में नौ-नौ पैसे सस्ता होकर क्रमश: 68.23 रुपए और 69.65 रुपए प्रति लीटर बिका। चेन्नई में इसकी कीमत 5 पैसे घटी और यह 70.27 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। तेल विपणन कंपनियां दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News