Petrol-Diesel new Rates: बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, घटीं कीमतें, जनता को मिली बड़ी राहत

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 10:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें पिछले कई दिनों से 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब टिकी हुई हैं। इसका असर भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि बिहार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर ₹94.77 और डीजल 40 पैसे घटकर ₹87.89 प्रति लीटर हो गया। लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे घटकर ₹94.58 और डीजल 13 पैसे गिरकर ₹87.68 प्रति लीटर पर आ गया।

बिहार: पटना में पेट्रोल 51 पैसे बढ़कर ₹106.11 और डीजल 49 पैसे बढ़कर ₹92.32 प्रति लीटर हो गया।

चारों महानगर: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62, मुंबई में पेट्रोल ₹103.44 और डीजल ₹89.97, चेन्नई में पेट्रोल ₹100.76 और डीजल ₹92.35, वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹104.95 और डीजल ₹91.76 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

क्रूड ऑयल अपडेट

पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त हुई। ब्रेंट क्रूड $67.07 और WTI $62.79 प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कैसे तय होते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं। एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन जुड़ने के बाद कीमतें तय होती हैं, जिससे उपभोक्ताओं तक पहुंचते- पहुंचते मूल कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News