यहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमत पानी से भी कम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2016 - 08:03 PM (IST)

नई दिल्ली: जून का महीना आपके लिए महंगाई की जबर्दस्‍त मार लेकर आ रहा है। तेल कंपनियों ने मंगलवार 31 मई की रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जोरदार बढ़ोत्‍तरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में मंगलवार को 2.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.26  रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। लेकिन दुनिया में बहुत सारे ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल पानी से भी सस्ता मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहा है जहां यह कौडिय़ों के भाव मिलता है।

कुवैत:
करीब 10,000 करोड़ बैरल तेल भंडार वाले में पेट्रोल सबसे मिलता है वहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 23 अमेरिकी सेंट यानि करीब 15.30  रुपए लीटर है। 

सऊदी अरब:
अथाह तेल भंडार वाला सऊदी अरब सस्ते तेल के मामले में दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब में एक लीटर पेट्रोल करीब 26 अमेरिकी सेंट यानि करीब 17.30 रुपए लीटर है।

तुर्कमेनिस्तान:
कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे मध्य एशिया के देशों के पास भी तेल का भंडार है। भयानक सर्दी वाले इन देशों में तेल और गैस ऊर्जा का मुख्य साधन हैं। तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल करीब 20 रुपए लीटर है।

अल्जीरिया:
उत्तरी अफ्रीका के देश राजनीतिक उथल पुथल और कच्चे तेल के गिरे हुए दामों से प्रभावित हुए हैं। फिर भी अल्जीरिया में पेट्रोल 31 सेंट प्रति लीटर यानि करीब 20 रुपए लीटर है।

कतर:
खाड़ी के बाकी देशों की तरह ओपेक सदस्य देश कतर में पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर मिलता है। कतर में तेल की कीमतें फिक्स हैं।

इक्वाडोर: दक्षिण अमेरिका का यह देश अब भी घरेलू बाजार में बहुत सस्ते दाम पर ईंधन बेचता है। वहां पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर बिकता है। अर्थव्यवस्था में 30 फीसदी राजस्व पेट्रोलियम उत्पादों से आता है।

ओमान: खाड़ी के देश ईंधन के लिहाज से समृद्ध हैं। ओमान भी इसका फायदा उठा रहा है। वहां पेट्रोल करीब 40 अमेरिकी सेंट प्रति लीटर है।

 
कजाखस्तान: कजाखस्तान में पेट्रोल 40 सेंट प्रति लीटर है। उसके पास कैस्पियन सागर इलाके में करीब 30 अरब डॉलर का तेल भंडार है। यही वजह है कि अन्य देश उसके साथ मधुर संबंध चाहते हैं।

 
संयुक्त अरब अमीरात: आम तौर पर पेट्रोल का उत्पादन करने वाले देशों में कीमत कम है। तेल उत्पादक देशों के संघ ओपेक के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोल 41 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर है।

ईरान:
ईरान में पेट्रोल 42 अमेरिकी सेंट यानि करीब 28 रुपए लीटर है। सस्ते ईंधन के मामले में ईरान दुनिया में काफी मशहूर है।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News