पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत जारी, 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा पेट्रोल का भाव

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 11:26 AM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर कटौती हुई। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 से 45 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 75.57 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का भाव 70.56 रुपए लीटर हो गया। इससे पहले 26 जून को दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपए मिल रहा था। इस तरह से पेट्रोल का भाव 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल का भाव करीब 3 महीने के निचले स्तर पर है। दिल्ली में डीजल का भाव 1 सितंबर को 70.42 रुपए प्रति लीटर था। 

PunjabKesari

पिछले 35 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल का भाव 7.26 रुपए और डीजल का भाव 5.13 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में 17 अक्टूबर को पेट्रोल का भाव 82.83 रुपए लीटर था। दिल्ली में इस दिन डीजल का भाव 75.69 रुपए था। इसी दिन से पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती जारी है। 

PunjabKesari

वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 40 पैसे घटकर 81.10 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल का भाव 43 पैसे प्रति लीटर घटकर 73.91 रुपए हो गया। चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती दर्ज की गई। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 78.46 रुपए और कोलकाता में 77.53 रुपए हो गई। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत 74.99 रुपए और कोलकाता में 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गई।

PunjabKesari

नोएडा में पेट्रोल का भाव 74.30 रुपए और डीजल का भाव 69.02 रुपए हो गया। नवंबर में ही अब तक पेट्रोल का भाव 4 रुपए प्रति लीटर घट चुका है। वहीं डीजल का भआव 3.10 रुपए लीटर घट गया है।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव 4 अक्टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गए थे। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई 91.34 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का भाव 4 अक्टूबर को दिल्ली में 75.45 रुपए और मुंबई में 81.10 रुपए हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News