नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, एक बार फिर बढ़ी कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 11:46 AM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 83.85 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 16 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और यह दिल्ली में 75.25 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की आग दिल्‍ली से कुछ ज्‍यादा भड़की हुई है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम आज 91.20 रुपए तय किए गए हैं। वहीं, डीजल की कीमतें भी 80 रुपए के करीब पहुंच चुकी हैं। मुंबई में आज 1 लीटर डीजल की कीमत 79.89 रुपए तय की गई हैं।

शहर  पेट्रोल डीजल
दिल्ली  83.85 75.25 
मुंबई 91.20 79.89
कोलकाता 85.65 77.10
चेन्नई 87.18 79.57
जालंधर 89.23 74.99
हरियाणा 84.41  76.23
हिमाचल प्रदेश 84.86 75.50

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी तेल के दामों में वृद्धि हुई थी। तब पेट्रोल की कीमतों में 0.24 और डीजल की कीमतों में 32 पैसे तक इजाफा हुआ था। इस बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 83.73, मुंबई में 91.08, कोलकाता में 85.53 और चेन्नई में 87.05 रुपए हो गई थी। वहीं, डीजल अब दिल्ली में 75.09, मुंबई में 79.72, चेन्नई में 79.40 और कोलकाता में 76.94 रुपए था।

PunjabKesariऐसे चेक करें कीमत?
अपने शहर में तेल की कीमत जानने के लिए आप iocl.com पर जा सकते हैं। वहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 92249 92249 पर मैसेज कर अपने यहां की कीमत फोन पर ही जानी जा सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News