ओरेकल ने की 100 भारतीय कर्मचारियों की छंटनी

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्ली: ओरेकल कॉर्पोरेशन एक अमेरिका में बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर प्रौद्योगिकी निगम भारतीय कर्मचारियों कों कंपनी से निकालने के लिए झड़ी लगा दी है। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है, जिसमें खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को निकाला जाना सामान्य बात है। लेकिन ओरेकल की यह छंटनी इससे काफी बड़ी लग रही है। जिसमें ओरेकल ने भारत में अपने करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

इसे कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी में यह छंटनी तब हुई है, जब कुछ दिन पहले ही उसके २ शीर्ष अधिकारी- थॉम्स कुरियन और अमिल जावेरी ने गूगल जॉइन करने के लिए कंपनी को इस्तीफा दे दिया। 

सूत्रों ने मुताबिक कंपनी में सॉफ्टवेयर डिवेलपर, क्वॉलिटी एस्युरेंस और डॉक्यूमेंटेशन प्रफेशनल प्रभावित हुए हैं। एक सूत्र ने नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर बताया, कुछ कर्मचारियों को अपने-अपने लैपटॉप के साथ मीटिंग के लिए आने को कहा गया। यह इसका संकेत था कि उन्हें लैपटॉप सरेंडर करने और साइन ऑफ करने को कहा गया होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News