प्याज ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, 60 रुपए किलो पहुंचे दाम

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 10:20 AM (IST)

नई दिल्लीः प्याज के बढ़ते दामों ने रसोई के तड़के का स्वाद बिगाड़ दिया। देश के सबसे बड़े थोक बाजार लासलगांव एपीएमसी में प्याज का औसत थोक दाम गुरुवार को 1,000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। प्याज के दाम चार साल में पहली बार इस तरह की ऊंचाई को छू रहे हैं। इससे पहले साल 2015 को प्याज के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
PunjabKesari
बारिश के कारण बढ़ रही कीमतें
साल 2015 में 16 सितंबर को प्याज का थोक दाम 4,300 रुपए प्रति किलो था। उसी साल 22 अगस्त को देश के इतिहास में प्याज के थोक दाम में सबसे ज्यादा इजाफा देखा गया था। देश की राजधानी दिल्ली में भी लोग प्याज के बढ़े दाम की वजह से परेशान हैं। बारिश के चलते आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से प्याज की नई खेप मंडियों तक पहुंची ही नहीं है। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों के पास पहले के जो स्टॉक उनके घरों में है, वही स्टॉक मंडियों में आ रहे हैं। इसलिए कीमतों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। आजादपुर मंडी में गुरुवार को प्याज की होलसेल कीमत 35 से 45 रुपए प्रति किलो रही। मंडी में प्याज की कीमत में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोकल मार्केट में प्याज 55-60 रुपए/किलोग्राम के हिसाब से मिल रहे हैं।
PunjabKesari
3 महीने तक कम नहीं होगी कीमत
बारिश के चलते प्याज का स्टॉक खराब हो चुका है। इससे इन दोनों राज्यों से प्याज न के बराबर आ रहा है। मंडियों में नासिक, अलवर और मध्य प्रदेश से आए हुए प्याज के पुराने स्टॉक हैं। प्याज की डिमांड अधिक है। इसके चलते ही कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र और राजस्थान से प्याज की नई खेप नवंबर तक आएगी। करीब दो-तीन महीनों तक प्याज की कीमतों में कमी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News