Rupee Recovers: तेल गिरा… और अचानक मजबूत हुआ रुपया, डॉलर को दी पटखनी

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 05:55 PM (IST)

Rupee Recovers: रुपया बुधवार को 61 पैसे चढ़कर 94.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से रुपया मजबूत हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए पर पड़ रहे भारी दबाव को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मुद्रा को समर्थन देने के लिए सक्रिय रूप से एक 'अप्रत्यक्ष' रणनीति भी अपना रहा है। 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स 940 अंक उछला, 4 कारणों से झूम उठा मार्केट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 पर खुला। कारोबार के दौरान टूटकर 95.18 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंततः 94.57 (अस्थायी) पर बंद रहा जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पबारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार का सीधे उपयोग किए बिना मुद्रा को समर्थन देने के तरीकों की तलाश कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Crude Oil में बड़ी गिरावट, 8% तक लुढ़की कीमतें, अचानक क्यों आई गिरावट?

पबारी ने कहा कि जिन विचारों पर चर्चा हो रही है उनमें से एक यह है कि सरकारी बैंकों को विदेशी मुद्रा बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए जिससे प्रणाली में डॉलर का नया प्रवाह लाने में मदद मिल सकती है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 940.73 अंक चढ़कर 77,958.52 अंक जबकि निफ्टी 298.15 अंक की बढ़त के साथ 24,330.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 8.25 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.81 डॉलर प्रति बैरल रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News