तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा रेट
punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 10:20 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दो दिन तेजी के बाद आज फिर बड़ी गिरावट दिख रही है। इस बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट पर भी इसका असर दिख रहा है। यूपी और बिहार के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नरमी आई है। हालांकि, तेल कंपनियों ने दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपए लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में भी पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 96.44 रुपए लीटर हो गया, जबकि डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 89.64 के भाव बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के रेट 71 पैसे टूटकर 107.24 रुपए लीटर हो गए, जबकि डीजल 66 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है।
अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह करीब 1.5 डॉलर गिरकर 81.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज करीब सवा डॉलर की गिरावट के साथ 76.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।