तकनीमी खराबी के कारण बंद हुआ NSE, वित्त मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 01:43 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) में आई तकनीकी खराबी को गंभीरता से लेते हुए एन.एस.ई. और मार्कीट रेग्युलेटर सेबी से रिपोर्ट मांगी है। सेबी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। सेबी ने इस मामले पर एन.एस.ई. से रिपोर्ट मांगी। गौरतलब है कि एन.एस.ई. में तकनीक खराबी के कारण कई बार ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

नियमों के तहत फैसला लेगी सेबी
सेबी एन.एस.ई. में हुई गड़बड़ी से ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को हुए नुकसान पर फैसला लेगी। सेबी नुकसान पर नियमों के तहत फैसला लेगी। तकनीकी खामी दूर होने के बाद 11:15 बजे एन.एस.ई. पर ट्रेडिंग शुरू की गई थी। लेकिन यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इससे पहले 10:45 बजे एन.एस.ई. पर ट्रेडिंग शुरू करने की नाकाम कोशिश की गई थी। फिलहाल एन.एस.ई. पर स्टॉक ऑडर ट्रेड नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही कैश और एफ.एंड.ओ. में भी ट्रेडिंग शुरू नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News