दोबारा लॉकडाउन की बात पर नोमुरा ने चेताया, कहा- धीमी हो जाएगी अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 01:13 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फिर से लॉकडाउन आर्थिक सुधार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने सोमवार को कहा कि इससे बाजारी गतिविधियों के पुनरारंभ का परिदृश्य चिंताजनक बना रहेगा। नोमुरा ने महामारी के बाद बाजारी गतिविधियों में सुधार को मापने का सूचकांक तैयार किया है। 

यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए दो दिनों में कितनी गिरी कीमतें

नोमुरा ने दी चेतावनी
नोमुरा ने कहा कि 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में सूचकांक ने हल्की सी बढ़त हासिल की है लेकिन यह अभी भी कोरोना महामारी से पूर्व के स्तर से नीचे है। सूचकांक में एप्पल की स्थिति में तीव्र सुधार देखा गया है जो अंतत: कोरोना से पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं गूगल में सुधार जारी है। हालांकि बहुत से राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते स्थानीय लॉकडाउन किए जा रहे हैं। इसे लेकर विश्लेषकों में चिंता है। नोमुरा ने चेतावनी दी है कि कि 'लॉकडाउन अगले दो से तीन महीनों में क्रमिक सुधार की रफ्तार को कम कर सकता हैं।' 

यह भी पढ़ें- दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, बिल गेट्स को छोड़ा पीछे

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का ज्यादा सामना कर रहे राज्यों से यात्रा करने वालों के लिए मानक परिचालन प्रोटोकॉल जारी किए। जिन राज्यों में संक्रमण के शुरुआती दिनों में ज्यादा मामले सामने आए थे, उन्होंने भी चेतावनी जारी की है कि महामारी की दूसरी लहर सुनामी की तरह आ सकती है और इसके वजह से वह जल्द लॉकडाउन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दो साल तक मोदी सरकार भरेगी आपका PF, जानिए किसे मिलेगा फायदा?

24 घंटे में 37,975 नए मामले 
मालूम हो कि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 37,975 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि सोमवार को संक्रमण के 44,059 नए मामले सामने आए थे। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,77,841 हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News