Sensex 283 अंक उछला, Nifty 25,800 के पार बंद, इन 4 वजहों से लौटी तेजी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार, 18 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। BSE Sensex 283.29 अंक (0.34%) की बढ़त के साथ 83,734.25 पर आ गया। वहीं Nifty 93.95 अंक (0.37%) चढ़कर 25,819.35 के स्तर पर बंद हुआ।  

तेजी के 4 बड़े कारण

1. विदेशी निवेशकों की खरीदारी

National Stock Exchange of India (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, 17 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट खरीदार रहे और उन्होंने ₹995 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी ₹187 करोड़ का शुद्ध निवेश किया। लगातार खरीदारी से बाजार सेंटीमेंट को मजबूती मिली।

2. वैल्यू बायिंग

लगातार दो सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की। हाल ही में भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा से बाजार में तेजी आई थी, हालांकि बाद में मुनाफावसूली देखने को मिली। अब वैल्यू बायिंग ने बाजार को सहारा दिया।

3. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय बाजार को समर्थन मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान से जुड़ी परमाणु वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए, जिससे वैश्विक तनाव कम हुआ और क्रूड प्राइस में नरमी आई। इसके अलावा रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की संभावना ने भी निवेशकों की चिंता घटाई।

4. इंडिया VIX में गिरावट

बाजार की अस्थिरता मापने वाला India VIX 3% से ज्यादा गिरकर 12.28 पर आ गया। इससे संकेत मिला कि निवेशकों में घबराहट कम हो रही है और बाजार में स्थिरता लौट रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News