GST के नाम पर कभी नहीं खाएंगे धोखा, इस्तेमाल करें ये एेप

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 06:47 PM (IST)

नई दिल्लीः आज कल जी.एस.टी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रहा है। जी.एस.टी. परिषद ने शुक्रवार को करीब 27 चीजों के रेट बदल दिए हैं। इस सूरत में कोई दुकानदार या कारोबारी आप से जीएसटी रेट के नाम पर धोखा कर सकता है। |ऐसे में आपकी मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐप लांच किया है। इससे आपको जी.एस.टी. रेट की सारी जानकारी मिल जाएगी। आपके मोबाइल में यह ऐप होगा, तो आपके साथ कोई धोखा नहीं कर पाएगा. आगे जानिए ऐप के बारे में और इसकी खासियत। 

'जीएसटी रेट फाइंडर' ऐप जारी  
केंद्र सरकार ने 'जीएसटी रेट फाइंडर' ऐप जारी किया है। इस ऐप को आप ऑफलाइन भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसमें सभी उत्‍पाद पर वसूला जाने वाला जी.एस.टी. और अन्‍य चीजें आपको मिल जाएंगी। इसे आप किसी भी स्‍मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
PunjabKesari
ऐप में हैं 7 कैटेगरी 
ऐप में अलग-अलग रेट्स के हिसाब से उत्‍पादों को 7 श्रेणियों में बांटा गया है. इसी तरह सर्विसेज को भी 5 श्रेणियों में बांटा गया है।आप चाहें तो इन श्रेणियों में जाकर सामान पर लगने वाले रेट को देख सकते हैं या फिर आप सर्च ऑप्‍शन के जरिय किसी एक उत्‍पाद का रेट जान सकते हैं। "

ऐप आपको एक ही जगह सभी उत्‍पादों और सेवाओं के रेट्स देखने की सुविधा भी देती है। इस ऐप को आप गूगल प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।  इस ऐप के जरिये आप जब चाहें तब रेट्स का पता कर सकते हैं और किसी भी तरह की अवैध वसूली से खुद को बचा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News