मोदी सरकार महिलाओं के लिए बना रही है नई योजना, मिलेंगी ये सुविधाएं

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 11:23 AM (IST)

नई दिल्लीः मोदी सरकार देश में महिलाओं को खास तोहफा देने जा रही है। मोदी सरकार इस नई योजना के तहत महिलाओं को इनकम टैक्स की दर में और छूट दे सकती है। साथ ही, महिलाओं के लिए आधार से जुड़ा हेल्थ कार्ड बनाने की योजना है। इससे महिलाओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच हो सकेगी। इतना ही नहीं सरकार का ध्यान गर्भवती महिलाओं के लिए कैशलेस मेडिकल सर्विस मुहैया कराने की तरफ भी है।

इन महिलाओं को मिलेगा फायदा
मोदी सरकार द्वारा जल्द ही महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की जा सकती है। आपको बता दें कि, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में एक मंत्री समूह ने महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाई है। इसे आने वाले समय में सार्वजनिक किया जा सकता है। केंद्र सरकार की इस राष्ट्रीय नीति का फायदा उन महिलाओं को दिया जाएगा जो अकेले जीवनयापन करती हैं। सरकार ने इन महिलाओं की आमदनी पर कम टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा है। क्योंकि, मंत्री समूह ने यह फैसला ऐसी महिलाओं की बढ़ती तादाद को देख कर लिया है। आंकड़े बताते हैं कि, साल 2001 से 2011 के बीच इस कैटिगरी के महिलाओं की तादाद में 39 फीसदी की वृद्धि हुई है।

नौकरियों में भी बढ़ाई जाएगी हिस्सेदारी
मंत्री समूह से सुझाव पर एक विशेष सेक्शन में शीघ्र कार्रवाई वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। महिला नीति में देश के कार्यबल में महिलाओं की तादाद साल 2030 तक बढ़ाकर 50 फीसदी करने का भी लक्ष्य है। इसके तहत सरकार या एजेंसियों की ओर से आयोजित प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षाओं में उपस्थिति के लिए महिलाओं को मुफ्त रजिस्ट्रेशन, मुफ्त कोचिंग और महिला कामगारों के लिए बड़े एवं छोटे शहरों में और ज्यादा हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News