बाजार शानदार तेजी के साथ बंद: सेंसेक्स 59000 और निफ्टी 17550 के ऊपर बंद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। इसी तेजी के साथ सेंसेक्स 59,000 और निफ्टी 17,550 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स 514 अंक चढ़कर 59,005 पर और निफ्टी 165 अंक चढ़कर 17,562 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 58,630 पर और निफ्टी 17,450 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर्स बढ़त के साथ और 6 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.94% और इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.72% की तेजी रही। वहीं मारुति के शेयर में 2.54% की गिरावट देखने को मिली।

रियल्टी और मेटल शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी। NSE पर रियल्टी इंडेक्स 5.57% और मेटल इंडेक्स 2.55% की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा IT और फार्मा शेयर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 5.97% की तेजी के साथ JSW स्टील निफ्टी का टॉप गेनर बना।

पारस डिफेंस का IPO खुला
डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस का IPO खुल गया है। पहले ही घंटे में यह इश्यू 7 गुना भर गया। कंपनी इश्यू के जरिए 170.78 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 165-175 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशक इस IPO में निवेश के लिए 23 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2021 को लिस्ट होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News