8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 62,156 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 62,156.32 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक रहे। सप्ताह के दौरान सिर्फ आईटीसी तथा एच.डी.एफ.सी. के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, एस.बी.आई., ओ.एन.जी.सी. तथा इन्फोसिस की बाजार हैसियत बढ़ी।

समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 17,074.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,583.78 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,707.78 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,77,260.83 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,387.35 करोड़ रुपए बढ़कर 2,69,585.71 करोड़ रुपए रहा। ओ.एन.जी.सी. के बाजार मूल्यांकन में 6,416.62 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह  2,14,186.70 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,561.54 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,08,702.54 करोड़ रुपए रहा।

सप्ताह के दौरान टी.सी.ए.स की बाजार हैसियत  5,436.58 करोड़ रुपए बढ़कर 4,78,294.33 करोड़ रुपए तथा मारुति का 3,486 करोड़ रुपए बढ़कर 2,44,328.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 86.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2,34,834.93 करोड़ रुपए रहा।  वहीं दूसरी ओर आई.टी.सी. का बाजार मूल्यांकन 3,775.89 करोड़ रुपए घटकर 3,28,076.55 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. का 1,179.14 करोड़ रुपए घटकर 2,82,173.93 करोड़ रुपए रहा। शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एस.बी.आई., ओ.एन.जी.सी. तथा इन्फोसिस का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 585.09 अंक या 1.84 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं नेशनल स्टाक  एक्सचेंज का निफ्टी 150.60 अंक या 1.51 प्रतिशत के लाभ में रहा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News