बढ़त के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 80,049 के स्तर और निफ्टी 24,302 पर

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 03:36 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 4 जुलाई को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,392 और निफ्टी ने 24,401 का लेवल छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 62 अंक चढ़कर 80,049 के स्तर और निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ 24,302 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.21% की तेजी है। ताइवान वेटेड में 1.33% और कोरिया के कोस्‍पी में 0.59% की तेजी है। हैंगसेंग 0.43% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि शंघाई कंपोजिट में 0.16% की गिरावट देखने को मिल रही है।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 23.85 (0.06%) अंक चढ़कर 39,308 पर बंद हुआ। NASDAQ 159.54 (0.88%) अंकों की बढ़त के साथ 18,188 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 28.01 (0.51%) अंक चढ़कर 5,537 पर बंद हुआ।
  • NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बुधवार यानी 3 जुलाई को 5483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 924 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 3 जुलाई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,074 और निफ्टी ने 24,307 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 545 अंक की तेजी के साथ 79,986 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 162 अंक की तेजी रही। ये 24,286 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News