सेबी और DRI की जांच के दायरे में अडानी ग्रुप की कई कंपनियां, जानिए क्या है मामला

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 05:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। ग्रुप की कई कंपनियां सेबी की जांच के दायरे में है। आज मॉनसून सत्र के पहले दिन सरकार ने सदन में इस बात की जानकारी दी है। 19 जुलाई को सदन में लिखित तौर पर दिए जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अडानी ग्रुप की कई कंपनियों की सेबी और सरकार की डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) जांच कर रही है। ये खबर आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने गिरावट का नया लेवल बनाया है। कंपनी के शेयर शेयर 5% तक गिरे।

चौधरी ने बताया, "सेबी अडानी ग्रुप की कई कंपनियों की जांच कर रहा है। कंपनियों पर सेबी के नियमों के उल्लंघन का शक है। इसके अलावा डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) भी इन कंपनियों की जांच कर रहा है।" हालांकि चौधरी ने यह भी बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) इन कंपनियों की जांच नहीं कर रहा है।

अडानी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट
खबर आने के बाद सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 1% से 5% तक की गिरावट देखी गई। अडानी पोर्ट 2%, अडानी ग्रीन एनर्जी 3.63%, अडानी एंटरप्राइजेज 1.26%, अडानी ट्रांसमिशन 5%, अडानी गैस 5% और अडानी पावर 3.27% की गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 5 कंपनियां लिस्टेड हैं। वित्त मंत्रालय ने ये भी बताया कि तीन फॉरेन पोर्टफोलियो फंड्स अलबुला इनवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड लिमिटेड और APMS इनवेस्टमेंट फंड का अकाउंट सेबी ने फ्रीज किया था। यह खबर पहले भी आई थी लेकिन इसके बाद NSDL की तरफ से यह सफाई पेश की गई थी कि ये अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए थे।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News