RBI का बड़ा एक्शन, Mogaveera Co operative बैंक पर 6 महीने का सख्त प्रतिबंध

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 10:44 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई के मोगावीरा सहकारी बैंक (Mogaveera Co-operative Bank) की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए उस पर कई सख्त बैन लगा दिए हैं। केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और कामकाज को लेकर बैंक पर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आरबीआई का यह आदेश शुक्रवार को बैंकिंग कार्य समाप्त होने के बाद से लागू हो गया और अगले 6 महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। हालांकि, आरबीआई समय-समय पर इसकी समीक्षा करता रहेगा।

निकासी पर लिमिट तय

आरबीआई ने बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट तय कर दी है। रिजर्व बैंक ने निर्देश दिया है कि अब कोई भी जमाकर्ता अपने बचत खाते, चालू खाते या अन्य जमा खाते से अधिकतम 1 लाख रुपए तक ही निकाल सकेगा।

क्यों उठाना पड़ा कदम?

आरबीआई ने साफ किया कि वह बैंक के कामकाज को सुधारने के लिए लगातार उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीनियर मैनेजमेंट के संपर्क में था। आरबीआई के मुताबिक, बैंक ने कमियों को दूर करने और खाताधारकों के पैसों की रक्षा करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। जमाकर्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए अंततः आरबीआई को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News