आम लोगों के लिए राहत की खबर, LPG सिलेंडर हुए सस्ते

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्लीः पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब एक राहत की खबर आम आदमी के लिए आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने एल.पी.जी. गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। बिना सब्सिडी वाले एल.पी.जी. (14.2 किलो) सिलेंडर में 35.50 रुपए की कटौती हुई है। वहीं, सब्सिडी वाला एल.पी.जी. सिलेंडर 1.74 रुपए सस्‍ता हुआ है। 

इंडियन ऑयल की वैबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के लिए आपको 653.50 रुपए चुकाने होंगे। सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 491.35 रुपए प्रति सिलेंडर देनी होगी। नई कीमतें 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई हैं। 

चार महानगरों में 14.2 किलो प्रति सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैंः

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 
महानगर      नई कीमत    पुरानी कीमत 
दिल्‍ली         653.50        689.00
कोलकाता    676.00        711.50
मुंबई           625.00       661.00
चेन्‍नई         663.50       699.50

सब्सिडी वाले सिलेंडर
महानगर    नई कीमत    पुरानी कीमत 
दिल्‍ली        491.35       493.09
कोलकाता   494.33      496.07
मुंबई         489.04       490.80
चेन्‍नई       479.44      481.21

CNG और PNG की कीमतों में उछाल
जहां एक ओर एल.पी.जी. सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है, वहीं पाइप से आपूर्ती की जाने वाली रसोई गैस की कीमतें 90 पैसे किलोग्राम बढ़ दी गई हैं। साथ ही अब सी.एन.जी. से गाड़ी चालाना भी सस्ता नहीं रह गया है। सीएमजी के दाम में भी इजाफा किया गया है जो, 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News