Long Weekend: शेयर बाजार में लंबा वीकेंड, इतने दिन रहेगा बंद, 6 अप्रैल को होगी ट्रेडिंग

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:18 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए लंबा वीकेंड रहने वाला है। 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को साप्ताहिक छुट्टी होने से बाजार अब सीधे सोमवार, 6 अप्रैल को खुलेगा।

सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद

शुक्रवार को इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे। कल MCX और NCDEX भी पूरे दिन बंद रहेंगे।

अप्रैल में एक और छुट्टी

अप्रैल महीने में एक और बड़ी छुट्टी 14 अप्रैल (डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती) को होगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र डे और 28 मई को ईद अल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा। साल के दूसरे हिस्से में भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर ट्रेडिंग रुकी रहेगी। इनमें 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती शामिल हैं। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दीवाली (बालीप्रतिपदा) और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन बाजार बंद रहेगा। 2026 में शेयर बाजार की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News