स्टाक कम होने से रूई बाजार में आ सकती है तेजी

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 11:18 AM (IST)

जैतोः भारत के विभिन्न कपास उत्पादक राज्यों की मंडियों में अब तक लगभग 3 करोड़ 12 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड आमद पहुंचने की सूचना है। देश में आई कुल 3.12 करोड़ गांठों में उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों की 60,91,400 गांठ भी शामिल हैं। इनमें पंजाब में 8,80,300 गांठ, हरियाणा 23,30,900 गांठ, श्रीगंगानगर सर्कल 13,40,100 गांठ व लोअर राजस्थान भीलवाड़ा क्षेत्र सहित 15,14,100 गांठ व्हाइट गोल्ड की पहुंची हैं। 

सूत्रों के अनुसार देश में कपास आमद बहुत कमजोर होकर 15000 से 18000 गांठ रह गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा व राजस्थान व्हाइट में गोल्ड आमद 600-700 गांठों की ही रह गई है। इस माह रूई बाजार में काफी उठा-पटक रही, जिससे विशेेषकर रूई स्टाकिस्टों (तेजडिय़ों) में भारी हलचल देखने को मिली। इस सप्ताह धन की लक्ष्मी जी के वित्त मंत्री कुबेर जी ने एक बार फिर से रूई स्टाकिस्टों को 140 से 150 रुपए मन तेजी का तोहफा दिया है। 

प्रसिद्ध रूई कारोबारी दीन दयाल पुरुषोत्तम लाल के पंकज शारदा अनुसार शनिवार रूई भाव पंजाब 4880-4940 रुपए मन, हरियाणा 4880-4930 रुपए मन अपर राजस्थान 4890-4920 रुपए मन पहुंच गए लेकिन इन भाव में रूई बिकवाल बेतहाशा कमजोर बना रहा। जबकि बीते शनिवार रूई भाव पंजाब 4670-4745 रुपए मन, हरियाणा 4665-4725 रुपए व हनुमानगढ़ सर्कल 4670-4680 रुपए मन भाव से सुबह मार्कीट खुली लेकिन सायं को 25-30 रुपए भाव तेज हो गए। रूई भाव अब लगातार बढ़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News