जैट एयरवेज, विस्तारा, स्पाइस जैट ने स्नैग डाटा पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 04:40 AM (IST)

नई दिल्ली: जैट एयरवेज, स्पाइसजैट और विस्तारा ने अपने विमानों में आई तकनीकी गड़बडिय़ों को लेकर संसद में दी जानकारियों (स्नैग डाटा) पर सवाल उठाए हैं। तीनों एयरलाइंस ने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को चिट्ठी लिखी है। 13 मार्च को सिन्हा ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया था कि कई एयरलाइंस के विमानों में पिछले साल 24,700 गड़बडिय़ों की बात सामने आई थी। 

जानकारी से सुरक्षा को लेकर पैदा हो रहा है भ्रम 
एयरलाइंस ने यह भी कहा कि उनके बारे में दी गई गलत जानकारी से सुरक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। जयंत सिन्हा को लिखी चिटठी में एयरलाइंस ने डायरैक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ए.) से जांच की मांग की है ताकि सही जानकारी संसद में रखी जा सके। एयरलाइंस ने 28 मार्च को लिखे लैटर में कहा था कि कई एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आई है। यह सही नहीं है। जो आंकड़े बताए गए हैं, उनमें काफी अंतर है। 

सिन्हा ने राज्यसभा में क्या बताया था
सिन्हा ने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में बताया था कि 2017 में जैट एयरवेज के 110 जहाजों के बेड़े में तकनीकी गड़बडिय़ों के 9689 मामले सामने आए। गड़बड़ी का यह मामला वाॢषक 88.08 रहा। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कम्पनी इंडिगो में 340 गड़बडिय़ों के मामले देखे गए। इंडिगो के पास 151 प्लेन हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News