IT विभाग के कर्मचारियों ने दी देशव्यापी हड़ताल की धमकी

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 12:59 PM (IST)

नई दिल्लीः आयकर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों ने नए उन्नत साफ्टवेयर पैकेज आईटी बिजनेस एप्लीकेशन (आई.टी.बी.ए.) को लागू करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियनों ने विभाग से इसे कम-से-कम तीन महीने के लिए टालने को कहा है। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 31 अक्तूबर की समयसीमा तय की है। उनकी मांगों में नए सॉफ्टवेयर को एक जनवरी तक लाने की बात शामिल है ताकि उन्हें नई प्रणाली को सीखने का समय मिल सके। साथ ही उनकी मांग है कि ठेका के आधार पर तकनीकी विशेषज्ञों की सेवा लेने पर रोक लगे।

CBDT की बैठक के बाद लिया गया फैसला
आयकर विभाग ने चरणबद्ध तरीके से सात बड़े महानगरों में मौजूदा ए.एस.टी. सॉफ्टवेयर के स्थान पर आई.टी.बी.ए. प्रणाली को लाया है। विभाग का मानना है कि नया आई.टी.बी.ए. प्रणाली ई-मेल आधारित जांच मामलों को छोड़कर सभी लंबित मामलों को निपटाने में तेजी लाएगी। हड़ताल का आह्वान आईटी कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया है। लेकिन उन्होंने हड़ताल की तिथि अभी तक तय नहीं की है। देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला इन संगठनों की सी.बी.डी.टी. के अध्यक्ष सुशील चन्द्र के साथ बेनतीजा बैठक के बाद लिया गया। उनकी सी.बी.डी.टी. के सदस्य बी डी बिश्नोई के साथ हुई बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला। इस नये सॉफ्टवेयर को टी.सी.एस. ने विकसित किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News