इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस से इनकार, माल्या को लाना मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2016 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्लीः विलफुट डिफॉल्टर विजय माल्या को भारत लाने की प्रक्रिया में एक और झटका भारत सरकार को लगा है। इंटरपोल ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से मना कर दिया है। हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर ब्रिटेन में जा बसे माल्या को भारत लाने की प्रक्रिया में इस रुकावट से केंद्र सरकार को झटका लगा है। 

 

सूत्रों के अनुसार इंटरपोल का मानना कहा है कि माल्या के खिलाफ अब तक कोई आपराधिक मामला साबित नहीं हुआ है। जानकारी सामने आई है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए जितने सबूत होने चाहिए, उतने पर्याप्त सबूत भी नहीं हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत माल्या को भारत लाना फिलहाल मुश्किल है। 

 

गौरतलब है कि भारत ने इंटरपोल से माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था। जब कोई आरोपित भारत छोड़ दूसरे देश चला जाता है तब इंटरपोल उसे वापस भेजने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News