इंफीबीम का IPO अब तक 12% भरा

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2016 - 03:08 PM (IST)

नई दिल्लीः आज खुला ई-कॉमर्स कंपनी इंफीबीम का आई.पी.ओ. अब तक 12 फीसदी तक भर गया है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 360-432 रुपए रखा गया है। ये आई.पी.ओ. 23 मार्च को बंद होगा। पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी की योजना 450 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के एमडी विशाल मेहता का कहना है कि इस रकम में से 230 करोड़ रुपए का इस्तेमाल क्लाउड सेंटर खोलने और 75 लॉजिस्टिक सेंटर शुरू करने पर होगा। इसके साथ ही कुछ पैसे सॉफ्टवेयर और विज्ञापन पर खर्च किए जाएंगे। इंफीबीम इस समय कई सैक्टरों में ई-कॉमर्स सर्विस दे रही है और आई.पी.ओ. आने के बाद इस सैक्टर में और भी कंप्टीशन बढ़ सकता है।

विशाल मेहता ने जानकारी दी कि कंपनी के आई.पी.ओ. में 70 फीसदी हिस्सा क्यू.आई.बी. के लिए रखा गया है और इस इश्यू का आई.पी.ओ. बैंक के द्वारा सुझाया गया था। इंफीबीम के आई.पी.ओ. में से आई.सी.आई.सी.आई. कैप और कोटक सिक्योरिटीज यानी 2 मर्चेंट बैंकर इस आई.पी.ओ. में से पहले ही बाहर हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News