इंडिगो के एक और A320 विमान का इंजन हवा में हुआ बंद

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 01:02 AM (IST)

नई दिल्लीः इस हफ्ते इंडिगो का एक और A320 विमान का प्रैट एंड व्हिटनी इंजन हवा में बंद हो गया था। हालांकि, इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन जरा सी असावधानी एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकती थी। ये घटना 23 दिसंबर की है। इंडिगो की A320 फ्लाइट को पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता उड़ान भरने वाली फ्लाइट को बीच रास्ते में वापस पोर्ट ब्लेयर में ही उतारना पड़ा। 

इंडिगो ने बयान जारी कर दी जानकारी
इंडिगो की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि 23 दिसंबर को इंडिगो के A320 विमान को वापस पोर्ट ब्लेयर में ही उतारा गया। पायलट को लगा कि इंजन नंबर दो के ऑयल प्रेशर में खराबी है। इंडिगो ने कहा है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस विमान को अब लगभग एक हफ्ते के लिए पोर्ट ब्लेयर में ही रखा जाएगा, जहां उसके इंजन को ठीक किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इंडिगो के कुछ विमानों को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई थी। वहीं हाल ही में दिल्ली से लखनऊ जाने वाले इंडिगो के विमान में बम की सूचना मिलने के बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News