श्रीलंका के ईंधन संकट में भूमिका से Indian Oil का इनकार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 12:45 PM (IST)

नई दिल्लीः श्रीलंका में ईंधन की कमी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को इंडियन ऑयल कारपोरेशन की श्रीलंकाई अनुषंगी ने ‘नुकसानदायक और तथ्यात्मक तौर पर गलत’ बताया है। श्रीलंका में पैट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगने के बाद कल लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एल.आई.ओ.सी.) को कड़ी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा। कंपनी ने ईंधन के इस संकट के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार होने से इंकार किया है।

एल.आई.ओ.सी. ने एक बयान में बताया, ‘‘श्रीलंका में लंबे समय से एक भरोसेमंद पैट्रोलियम उत्पाद वितरक होने के चलते एल.आई.ओ.सी. इस समस्या के जल्द समाधान में सहयोग के सभी प्रयास कर रही है। हालांकि कुछ लोग इस ईंधन संकट के लिए एल.आई.ओ.सी. पर आरोप लगा रहे हैं जो कि नुकसान पहुंचाने वाले और तथ्यात्मक तौर पर गलत हैं और हम इनका खंडन करते हैं।’’ एल.आई.ओ.सी. का कहना है कि श्रीलंका के बाजार में उसकी केवल 16 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि शेष 84  फीसदी हिस्सेदारी सिलोन पैट्रोलियम कारपोरेशन की है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News