भारत 2026 तक बनेगा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 05:01 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: अगले दशक तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने के अनुमान के साथ-साथ भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र और आॢथक सहयोग एवं विकास संगठन (ओ.ई.सी.डी.) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन 49 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय संघ रहेगा।

जनसंख्या के लिहाज से भी पछाड़ेगा चीन को
ओ.ई.सी.डी.-एफ.ए.ओ. एग्रीकल्चरल आऊटलुक 2017-2026 में कहा गया है कि अगले एक दशक में विश्व की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज्यादा हो जाएगी। इस आबादी का कुल 56 प्रतिशत हिस्सा भारत और उप-सहारा अफ्रीकी इलाकों में होगा। आबादी बढऩे की वजह से यह क्षेत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मांग पैदा करने वाला स्थान होगा। भारत की जनसंख्या 1.3 अरब से बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी और 2026 तक भारत के जनसंख्या के लिहाज से चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाने का अनुमान है।

सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन में भी होगी वृद्धि 
गेहूं उत्पादन में वृद्धि 2017-26 के दौरान 11 प्रतिशत रहने और इसके बुवाई क्षेत्र में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। क्षेत्रीय और वैश्विक आधार पर भारत में उत्पादन में वृद्धि सबसे अधिक होगी। इसके बाद पाकिस्तान और चीन का स्थान रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News