रांची में शुरू होगा पहला इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक!

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्लीः बजट से ठीक पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लांच हो सकता है। इसका ऐलान सोमवार को खुद वित्त मंत्री अरुण जेतली कर सकते हैं। शुरू में रायपुर और रांची में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ब्रांच खुलेंगी। वहीं सितंबर 2017 तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 650 ब्रांच खोलने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि पोस्टल पेमेंट बैंक में डिपॉजिट पर 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

झारखंड डाक परिमंडल ने डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए जीपीओ में अलग से विंग होगा। इसके मैनेजर, स्टॉफ भी अलग से होंगे, जो सिर्फ बैंक के कार्य का निष्पादन करेंगे। इस बैंक में दूसरी एजेंसी या बैंक के म्युचुअल फंड, मासिक किस्त व अन्य वित्तीय सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

रांची जीपीओ अब पूर्ण रूप से बैंक की तरह ही काम करेगा। पूर्व में अन्य राज्यों के डाक परिमंडल को प्रारंभिक चरणों में इस बैंक की शुरुआत करने का प्रस्ताव दिया गया था, परंतु निर्धारित समय में किसी भी राज्य ने पोस्ट पेमेंट बैंक को शुरू करने में असमर्थता जाहिर की। इसे देखते हुए भारतीय डाक विभाग के केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी भी इस पर नजर रखे हुए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News