अमेरिकी टैरिफ का फायदा भारत को, स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में मिल सकता है बड़ा मौका

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 12:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के चलते भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और खासकर स्मार्टफोन निर्यात के क्षेत्र में बड़ा फायदा हो सकता है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर अपेक्षाकृत कम टैरिफ (26%) लगने के कारण विदेशी कंपनियां चीन और वियतनाम की जगह भारत को उत्पादन केंद्र बना सकती हैं।

ट्रंप ने 2 अप्रैल को 'लिबरेशन डे' के मौके पर चीन सहित कई देशों पर व्यापारिक शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी। चीन पर यह टैरिफ अब 245% तक पहुंच चुका है, जबकि वियतनाम पर 46% और भारत पर केवल 26% है।

अमेरिका में स्मार्टफोन आयात की स्थिति:

  • चीन: 81% (2024)
  • भारत: 13.7%
  • वियतनाम: 4.2%

(2023 में भारत का हिस्सा केवल 8.4% था)

भारत को क्यों मिलेगा फायदा?

भारत से स्मार्टफोन भेजने की लागत अब चीन की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकती है।

उदाहरण के लिए, अमेरिका में चीन में बने iPhone 13 Pro (256GB) की कीमत $480–$580 है, जबकि भारत में बना वही मॉडल $550–$650 में आता है। हालांकि टैरिफ के बाद चीन के मॉडल और महंगे हो जाएंगे।

गूगल भी शिफ्ट करेगा प्रोडक्शन

गूगल अब अपने Pixel स्मार्टफोन्स का निर्माण भारत में शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए कंपनी ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों से बातचीत की है। भारत में फोन के कुछ पुर्जे जैसे चार्जर, कवर, फिंगरप्रिंट सेंसर और बैटरी भी बनाए जाएंगे।

व्यापारिक रणनीति में बदलाव

ग्लोबल सप्लाई चेन में विविधता लाने के मकसद से कंपनियां एक ही देश पर निर्भरता कम कर रही हैं। अमेरिका और वियतनाम के बीच व्यापारिक तनाव के चलते भारत एक वैकल्पिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News