सिर्फ 3 दिन में निवेशकों ने कमाए 56,082 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 05:09 AM (IST)

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2017-2018 के आखिरी हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप 10 में से 7 कम्पनियों के मार्कीट कैप में 56,082 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा एच.डी.एफ.सी. बैंक और एस.बी.आई. को हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, आई.टी.सी. और इंफोसिस को छोड़ बाकी 7 ब्लूचिप कम्पनियों के मार्कीट कैप में बढ़ौतरी हुई। महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के अवसर पर वीरवार और शुक्रवार को शेयर बाजार बंद थे। इस हफ्ते में सिर्फ  3 दिन कारोबार हुआ।

एच.डी.एफ.सी. बैंक टॉप गेनर
गत सप्ताह के कारोबार में एच.डी.एफ.सी. बैंक टॉप गेनर रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का मार्कीट कैप 13,700.11 करोड़ रुपए बढ़कर 4,90,848.35 करोड़ रुपए हुआ जबकि एस.बी.आई. का मार्कीट कैप 13,379.69 करोड़ रुपए चढ़कर 2,15,887.67 करोड़ रुपए हो गया। एच.यू.एल. का एम कैप 7,828.61 करोड़ रुपए चढ़कर 2,89,159.40 करोड़ रुपए और मारुति-सुजुकी इंडिया का मार्कीट कैप 7,601.85 करोड़ रुपए उछलकर 2,67,738.09 करोड़ रुपए हो गया। टॉप 10 की लिस्ट में आर.आई.एल. पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक. आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एच.यू.एल., मारुति, इंफोसिस, ओ.एन.जी.सी. और एस.बी.आई. का स्थान रहा। 

इंफोसिस टॉप लूजर
देश की दूसरी बड़ी आई.टी कम्पनी इंफोसिस का मार्कीट कैप 7,218.5 करोड़ रुपए घटकर 2,47,765.92 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्कीट कैप 6,366.33 करोड़ रुपए गिरकर 5,59,222.99 करोड़ रुपए और आई.टी.सी. का मार्कीट कैप 361.89 फिसलकर 3,12,307.91 करोड़ रुपए हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News